मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Lava Blaze 5G का 6GB रैम वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Lava Blaze 5G को भारत में नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। अब भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने कहा है कि वह इस स्मार्टफोन को नए वेरिएंट में लॉन्च करेगी। कंपनी भारत में अब इस स्मार्टफोन को 6GB रैम वेरिएंट में पेश करेगी। अभी यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ आता है जिसे वर्चुअली 3GB तक और बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7nm MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है। फोन में इसके अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है।       

Lava ने ट्टिटर पर न्यू Lava Blaze 5G को 6GB RAM वेरिएंट के साथ टीज किया है। कंपनी ने पोस्टर के जरिए बताया है कि वह जल्द ही Lava Blaze 5G फोन को 6जीबी रैम वेरिएंट के साथ पेश करेगी। इसके अलावा पोस्टर में और किसी तरह की कोई दूसरी जानकारी नहीं दी गई है।    

Lava के नए फोन में रैम स्टोरेज के अलावा दूसरी सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स वही होंगे जो Lava Blaze 5G के मौजूदा 4जीबी रैम वेरिएंट में हैं। Lava Blaze 5G 4GB RAM वेरिएंट को भारत में नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.51-inch HD+ IPS (720×1,600) डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 7nm MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 128जीबी की स्टोरेज है।  

Lava के इस फोन में एआई बैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है जो इलेक्ट्रॉनिक्स इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 9 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन में 5000mAh की बैटरी दी है। 

Lava Blaze 5G फोन का 4GB RAM वेरिएंट Android 12 पर ऑपरेट होता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Bluetooth V5.1, GLONASS, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPRS और USB Type-C पोर्ट का ऑप्शन है। फोन को ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। 
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *