Disney से बाहर होंगे 7,000 वर्कर्स, कंपनी का 5 अरब डॉलर से अधिक बचाने का टारगेट

एंटरटेनमेंट बिजनेस से जुड़ी Walt Disney ने 7,000 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी के CEO के तौर पर दोबारा नियुक्त किए गए Bob Iger की अगुवाई में बड़ी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कंपनी का उद्देश्य कॉस्ट में लगभग 5.5 अरब डॉलर की बचत करना और अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को प्रॉफिट में लाना है। 

Disney की इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। हटाए जा रहे वर्कर्स कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 3.6 प्रतिशत हैं। कंपनी के एक्टिविस्ट इनवेस्टर Nelson Peltz ने कहा था कि Disney बहुत अधिक खर्च कर रही है। इसके बाद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड को बहाल करने का भी वादा किया है। कंपनी ने कुछ सेगमेंट में रिस्ट्रक्चरिंग करने की तैयारी की है। इनमें फिल्म, टेलीविजन और स्ट्रीमिंग के साथ ही स्पोर्ट्स चैनल ESPN शामिल हैं। इस बारे में Iger ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया, “रिस्ट्रक्चरिंग से हमारे बिजनेस की कॉस्ट घटेगी। हम एक चुनौतीपूर्ण माहौल मे एफिशिएंसी के साथ बिजनेस के लिए प्रतिबद्ध हैं।” 

उनका कहना था कि स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी की टॉप प्रायरिटी है। Iger ने बताया कि कंपनी कोर ब्रांड्स और फ्रेंचाइजी पर अधिक फोकस करेगी। इसके साथ ही जनरल एंटरटेनमेंट कंटेंट को तेजी से बढ़ाया जाएगा। Iger ने कहा कि वह कंपनी से बोर्ड से इस वर्ष के अंत तक शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड को बहाल करने का निवेदन करेंगे। 

पिछले महीने के अंत में मेडिकल इक्विपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Philips ने बताया था कि वह 6,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। कंपनी को गड़बड़ी वाले स्लीप रेस्पिरेटर्स को बड़ी संख्या में रिकॉल करने से नुकसान हुआ है। फिलिप्स ने कुछ महीने पहले 4,000 वर्कर्स को हटाया था। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Roy Jakobs ने बताया था कि फिलिप्स को अगले दो वर्षों में वर्कफोर्स में कटौती करने का मुश्किल लेकिन जरूरी फैसला लेना पड़ा है। Jakobs ने एक स्टेटमेंट में कहा था, “पिछले वर्ष फिलिप्स और हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए बहुत मुश्किल रहा था। हम परफॉर्मेंस में सुधार के लिए कदम उठा रहे हैं।” नीदरलैंड की इस कंपनी को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 10.5 करोड़ यूरो का लॉस हुआ था। पिछले पूरे वर्ष के लिए कंपनी का लॉस 1.6 अरब डॉलर का था। फिलिप्स ने लगभग दो वर्ष पहले स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों का इलाज करने वाले अपने अपलायंसेज को बड़ी संख्या में रिकॉल किया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *