150 Km रेंज वाली HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक हैदराबाद मोटर शो में लॉन्च, जानें कीमत

हॉप इलेक्ट्रिक (HOP Electric) ने हैदराबाद में आयोजित ई-मोटर शो में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, HOP OXO को लॉन्च करने की घोषणा की। इस मोटर शो इवेंट तेलंगाना राज्य सरकार ने हाईटेक्स एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया था। पिछले साल सितंबर में इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया था। HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W की पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है, जिसे 72V आर्किटेक्चर के साथ जोड़ा गया है। बाइक की टॉप स्पीड 90 – 95 किमी प्रति घंटा है। बाइक तीन राइड मोड – इको, पावर और स्पोर्ट से लैस आती है।

HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में आती है, जिनमें ट्वाइलाइट ग्रे, कैंडी रेड, मैग्नेटिक ब्लू, इलेक्ट्रिक येलो और ट्रू ब्लैक शामिल हैं। मोटरसाइकिल को हैदराबाद में स्थित कंपनी के 10 एक्सपीरियंस सेंटर से भी खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W की पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है, जिसे 72V आर्किटेक्चर के साथ जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 90 – 95 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि OXO को सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंचाया जा सकता है। यह एक एडिशनल टर्बो मोड के साथ तीन राइड मोड – इको, पावर और स्पोर्ट से लैस आती है।

रेंज की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 150 Km की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो बैटरी पैक को 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80 प्रतिशत चार्ज कर देता है।

बाइक में मल्टी-मोड री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह 4G कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन के साथ आता है, जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स सहित कई अन्य फीचर्स से लैस है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *