BYD ने शुरू की 521 किलोमीटर की रेंज वाली Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल BYD ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि जनवरी में इसकी 340 यूनिट्स की कस्टमर्स को डिलीवरी दी गई है। चाइनीज कंपनी BYD का  e6 MPV के बाद यह दूसरा प्रोडक्ट है। 

Atto 3 का प्राइस 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी ने फॉरेस्ट ग्रीन शेड में इसकी लिमिटेड एडिशन भी 34.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के प्राइस पर लॉन्च किया है। कंपनी को पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के बाद से 2,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। BYD की भारत में यूनिट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Sanjay Gopalakrishnan ने बताया, “हमें देश में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू कर खुशी है। हमें कस्टमर्स से Atto 3 के लिए बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे हमें देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी स्थिति तेजी से मजबूत करने की उम्मीद है।” 

BYD ने इलेक्ट्रिक SUV में ब्लेड-टाइप बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 60.48 kWh की है। इसकी  रेंज 521 किलोमीटर है। Atto 3 की बैटरी को लगभग 50 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह केवल 7.3 सेकेंड में ही 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें Advanced Driver Aids System दिया गया है। Atto 3 में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स हैं। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ और रोटेट किया जा सकने वाला 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। 

पिछले महीने ऑटो एक्स्पो में कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार Seal को पेश किया था। इसे साल की चौथी तिमाही में देश में लॉन्च किए जाने की योजना है। BYD ने Seal इलेक्ट्रिक कार के सिंगल चार्ज में 700 km की रेंज देने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि यह 0-100 kmph की स्पीड केवल 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है। BYD Seal इलेक्ट्रिक कार के देश में प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा। यह ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है और कंपनी की CTB तकनीक का इस्तेमाल करने वाली पहली कार है। इसमें 50:50 एक्सल लोड डिस्ट्रीब्यूशन और 0.219 सीडी का ड्रैग कोफिशिएंट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *