28 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Jabra Elite 5 TWS ईयरफोन्स भारत में लॉन्च, Apple और Samsung को देंगे टक्कर, जानें कीमत

Jabra ने Jabra Elite 5 TWS ईयरफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बीते साल सितंबर में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस ऑडियो डिवाइस में प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ 28 दिनों तक चलने वाली तगड़ी बैटरी दी है। इन ईयरफोन्स को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Jabra Elite 5 TWS में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

Jabra Elite 5 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Jabra Elite 5 की कीमत 14,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह टाइटेनियम ब्लैक और गोल्ड बेज कलर्स में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह 10 फरवरी से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Jabra Elite 5 की टक्कर मार्केट में AirPods 2, Samsung Galaxy Buds 2 Pro और OPPO Enco X2 आदि से हो सकती है। 
 

Jabra Elite 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Jabra Elite 5 में Qualcomm aptX ऑडियो सपोर्ट के साथ 6mm ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें फीडबैक माइक्रोफोन और फीडफॉरवर्ड माइक्रोफोन की मदद से बैकग्राउंड नॉयज को खत्म करने के लिए हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन फीचर दिया गया है। इसमें हेयरथ्रू टेक्नोलॉजी है जो लोगों को ईयरबड्स को हटाए बिना आसपास के साउंड को सुनने देती है। TWS इयरफोन 6-माइक सेटअप और क्वालकॉम QCC3050 ब्लूटूथ चिपसेट से लैस हैं। ऑडियो डिवाइस को बेहतर इस्तेमाल करने के लिए Jabra Sound+ ऐप से EQ सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। Spotify Tap प्लेबैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इन ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें फास्ट पेयरिंग के लिए गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर फीचर है। ईयरबड्स गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा को भी सपोर्ट करते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 28 घंटे तक चल सकते हैं, वहीं एएनसी के साथ 7 घंटे तक चल सकते हैं। Jabra Elite 5 में एक इन-ईयर डिजाइन है जो एक कंफर्टेबल और सिक्योरट फिट से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें IP55 रेटेड वाटर रेसिस्टेंट हैं। यूजर ईयरबड्स की लेयर पर टैप करके कई कार्य कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *