Tecno ला रहा अपना धांसू फोल्डेबेल स्मार्टफोन, Samsung और Vivo के किले में लगाएगा सेंध

Tecno फिलहाल एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो Tecno Phantom Vision V कॉन्सेप्ट के डिजाइन से कुछ मिलता जुलता है। इससे पहले टेक्नो ने Phantom Vision V कॉन्सेप्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया, जिसमें रोलेबल स्लाइडिंग स्क्रीन है। हालांकि रोल करने वाली डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन को आने में समय लग सकता है। यहां हम आपको Tecno Phantom Vision V  फोल्डेबल फोन के डिजाइन के बारे में बता रहे हैं।

MySmartPrice ने Tecno Phantom V Fold नाम वाले आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की लाइव फोटो लीक की हैं। इसके अलावा टिपस्टर पारस गुगलानी ने बताया है कि फोल्डेबल फोन 28 फरवरी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है। लीक हुई लाइव इमेज में फोल्डेबल फोन एक प्रोटेक्टिव केस में नजर आ रहा है। हालांकि प्रोटेक्टिव केस से फोन का डिजाइन छिपा हुआ नजर आ रहा है, कैमरा सेंसर प्लेसमेंट नजर आता है।

Phantom V Fold का रियर पार्ट तीन कैमरों से लैस है। फैंटम विजन वी फोल्डेबल फोन जो कि हाल ही में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था, उसी कैमरा सेंसर डिजाइन जैसा है। कैमरा लेंस के साइड में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। Tecno Phantom V Fold में टॉप सेंटर पर होल-पंच कटआउट के साथ एक्सटर्नल डिस्प्ले दी गई है, लेकिन डिस्प्ले के साइज का अभी खुलासा नहीं किया गया है। यह साफ है कि फोन Samsung Galaxy Z Fold की तरह लग रहा है, क्योंकि डिस्प्ले थोड़ा लंबा है, लेकिन उतना चौड़ा नहीं है।

फोटो में फोल्डेबल फोन का बेज कलर का हिंज नजर आता है। यह भी देखा जा सकता है कि फोन की मोटाई ज्यादा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे यह हो सकता है कि फोन पर एक प्रोटेक्टिव कवर है। सबसे आखिर में फोन के टॉप पर स्पीकर ग्रिल नजर आ सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसा कि यह फोन 28 फरवरी को आ सकता है तो जल्द ही हमें इससे संबंधित लीक्स में इसके बारे में पता चल सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *