13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Tecno Pop 7 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास

Tecno ने Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन को अफ्रीकी बाजारों में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बिक्री के लिए नाइजीरिया और यूगांडा में उपलब्ध हो गया है, लेकिन अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट नहीं हुआ था। डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Tecno Pop 7 Pro, Tecno Spark Go 2023 का रीब्रांडेड वर्जन लगता है। आपको बता दें कि Spark Go 2023 को हाल ही में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Tecno Pop 7 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो कई साइट्स के मुताबिक, Tecno Pop 7 Pro का 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट नाइजीरियाई और युगांडा के चुनिंदा मार्केट्स में NGN  64,000 यानी कि लगभग 11,400 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन Turquoise Cyan और Atlantic Blue में उपलब्ध है। इस फोन को भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Spark Go 2023 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।
 

Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Pop 7 Pro में 6.56 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल है, टच सैंपलिंग रेट 120Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो यह क्वाड कोर MediaTek Helio A22 SoC से लैस है। इस फोन में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Pop 7 Pro में f/1.85 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI लैंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4GHz, ब्लूटूथ 5.0, ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Tecno के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.86 mm, चौड़ाई 75.51 mm, मोटाई 8.9 mm है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *