Budget 2023: Rs. 3 हजार तक सस्ते होंगे TV, जानें वित्त मंत्री ने क्या कहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए बताया कि इंपोर्ट होने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी (BCD) को 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे स्थानीय रूप से निर्मित टेलीविजन सेट 3,000 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे। इस इंडस्ट्री के जुड़े कुछ खिलाड़ियों का कथित तौर पर कहना है कि इस फैसले के बाद ओपन सेल के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में कमी से टीवी की कीमत में प्रभावी रूप से लगभग 5 प्रतिशत की कमी करने में मदद मिलेगी।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, LED TV सेट के बनने में लगने वाली लागत में ओपन सेल पैनल का हिस्सा 60-70 प्रतिशत से अधिक होता है। ज्यादातर टीवी निर्माता इन पैनलों का इंपोर्ट करते हैं। इस तरह यदि टीवी की लागत का इतना बड़ा हिस्सा लेने वाला पार्ट सस्ता होगा, तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में हम टीवी की कीमतों के कम होने की उम्मीद करते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, “टेलीविजन के निर्माण में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के लिए, मैं टीवी पैनल के ओपन सेल के हिस्सों पर मूल सीमा शुल्क को घटाकर 2.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।” कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) के अध्यक्ष एरिक ब्रगेंजा ने कहा कि इस कदम से घरेलू मूल्यवर्धन और क्षेत्र के विकास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट बताती है कि भारतीय बाजार के लिए Blaupunkt, Thomson, Kodak और White-Westinghouse सहित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लाइसेंस रखने वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रॉनिक (Super Plastronic) का कहना है कि कस्टम ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कमी से टीवी सेट की अंतिम कीमत में 5 प्रतिशत की कमी आएगी।

वहीं, SPPL के CEO और फाउंडर अवनीत सिंह मारवा ने इस मौके पर कहा, “ओपन सेल पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत करने का भारत सरकार का स्वागत योग्य कदम है, हम इसका लाभ ग्राहकों को देंगे। बड़ी स्क्रीन पर टेलीविजन की कीमत 3,000 रुपये तक कम हो सकती है।”

वहीं, Sony, Panasonic जैसे ब्रांड्स ने भी बजट में जोड़े गए इस फैसले का स्वागत किया और इशारा दिया है कि इस फैसले के बाद, टेलीविजन की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *