सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलने वाला Redmi Smart Band 2 पेश, 50 मीटर गहरे पानी में भी नहीं होगा खराब

चीनी टेक दिग्गज Redmi ने जापानी बाजार में Redmi Smart Band 2 को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2022 में Redmi Band 2 पेश किया था और कुछ कुछ समय पहले खुलासा हुआ था कि स्मार्ट बैंड जल्द ही यूरोप में उपलब्ध होगा, लेकिन अब यह अलग नाम से आया है। यहां हम आपको Redmi Smart Band 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

Redmi Smart Band 2 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो जापान में Redmi Smart Band 2 की कीमत ¥4,990 यानी कि 3,114 रुपये है। ग्राहक इसे अर्ली वर्ड ऑफर के तहत 6 फरवरी तक सिर्फ ¥4,490 यानी कि 2,832 रुपये में खरीद सकते हैं।

Redmi Smart Band 2 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Band 2 में 1.47 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 172 x 320 पिक्सल, 247 ppi पिक्सल डेंसिटी और 450nits तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस प्री-लोड हैं। वहीं इस बैंड के कुछ वॉच फेस को कस्टमाइज किया जा सकता है, वहीं यूजर्स गैलेरी से फोटो लेकर वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Redmi Band 2 में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर है जो कि विभिन्न हेल्थ फंक्शन के तौर पर काम आता है। इस बैंड में स्लीप क्वालिटी को मापा जा सकता है। यह स्मार्ट बैंड में स्टेप काउंटर और फीमेल हेलथ ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है। अगर आप स्पोर्ट्स लवर हैं तो आपके लिए इसमें 30 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जो कि आपको आउटडोर रनिंग और योग से लेकर अन्य स्पोर्ट्स को ट्रैक करने की अनुमति प्रदान करते हैं।

रेडमी बैंड 2 में 210mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है। इंटेसिव यूसेज के साथ भी यूजर्स को 6 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह रिचार्ज करने के लिए एक स्पेशल मैग्नेटिक चार्जर का इस्तेमाल करती है। सबसे आखिर में स्मार्ट बैंड 2 में 5ATM सर्टिफिकेशन है जो कि इसे 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट बनाता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *