इस महीने की शुरुआत में Vivo Y100 को गीकबेंच, गूगल प्ले कंसोल और बीआईएस पर देखा गया था। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में काफी हद तक जानकारी मिली थी। अब हफ्तों बाद एक फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको वीवो वाई100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y100 की अनुमानित कीमत और उपलब्धता

91Mobiles के अनुसार, आगामी Vivo Y100 की कीमत भारत में करीब 27,000 रुपये होगी। हालांकि इसकी कीमत कम या ज्यादा भी हो सकती है। उपलब्धता की बात की जाए तो Vivo Y100 को फरवरी में पेश किया जाएगा। इस फोन के साथ Vivo Y56 भी आ सकता है।

इसके अलावा सोर्स का यह कहना भी है कि फोन में स्लिम और लाइट बॉडी होगी। यह कलर चेंजिंग बैक पैनल को सपोर्ट करेगा, जैसे Vivo V23 Pro और Vivo V25 Pro में है। हालांकि, Vivo V-सीरीज के फोन से अलग, Y100  एक के बजाय दो कलर चेंज करने वाले वेरिएंट में आएगा।
 

Vivo Y100 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo Y100 में FHD + AMOLED डिस्प्ले आएगी जो कि HDR10+और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में MediaTek Dimensity 900 दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में OIS- असिस्टेड 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन Android 13 पर काम करेगा।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *