Toyota Kirloskar Motor ने आज नई Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG को पेश कर दिया है। अब ग्राहक कम दाम देकर ज्यादा माइलेज प्रदान करने वाली कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक इस एसयूवी को ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको Urban Cruiser Hyryder CNG  को बुक करने और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG की कीमत और बुकिंग

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG दो वेरिएंट G और S में उपलब्ध है। इसमें G वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपये है, वहीं S वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.23 लाख रुपये है। अगर आप टोयोटो अर्बन क्रूज हाईराइडर को बुक करना चाहते हैं तो इसे सिर्फ 25,000 रुपये देकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
 

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG की पावर और स्पेसिफिकेशंस

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Toyota Urban Cruiser Hyryder में 1.5 लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 103 bhp की पावर और 136 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं यह CNG मोड में 88 bhp की पावर और 121 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पेट्रोल से 13hp और 14.5Nm कम पावर जनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। माइलेज की बात की जाए तो Toyota का दावा है कि यह कार 26.6 किमी प्रति किलो की रेंज प्रदान कर सकती है।
 

Hyryder CNG के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Hyryder CNG में LED हेडलैंप, 17 इंच एलॉय, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा समेत काफी कुछ दिया गया है। 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *