Sim Swap Fraud: आपके OTP अपने आप जाएंगे स्कैमर्स के पास, सिम स्वैप से ऐसे बचाए खुद को

Sim Swapping: सिम स्वैपिंग शब्द आपने सुना होगा, लेकिन यदि आपने नहीं सुना तो आपके लिए इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। आजकल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि या किसी अन्य सर्विस पर साइन-अप या लॉग-इन करने के लिए आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP (ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पिन) आता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सर्विस का इस्तेमाल आप ही कर रहे हैं, कोई और नहीं। लेकिन, क्या होगा यदि आपका सिम आपके फोन पर हो लेकिन OTP किसी और के पास चला जाए? यही तरीका आजकल हैकर्स का सबसे बड़ा दोस्त बना हुआ है। चलिए आपको समझाते हैं कि सिम स्वैपिंग क्या होता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं।
 

क्या होता है सिम स्वैपिंग?

सिम कार्ड को बदलकर किए जाने वाले फ्रॉड को सिम कार्ड स्वैपिंग कहते हैं। इस फ्रॉड में हैकर आपके मोबाइल में मौजूद फिजिकल सिम कार्ड को रिमोट तरीके से नकली सिम कार्ड से बदल देते हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव है, को चिंता न करें, हम यहां आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

सिम को स्वैप, यानी नकली कार्ड से बदलने के लिए हैकर्स टेलीकॉम सर्विस देने वाली कंपनी से दूसरा सिम एक समान नंबर पर जारी करवा लेते हैं, जिससे बैंक या अन्य सर्विस से आने वाले OTP जारी किए गए सिम में आए और हैकर का कंट्रोल आपके बैंक अकाउंट या अन्य सर्विस पर हो।

SIM Swap ट्रैप में फंसाने लिए स्कैमर्स या हैकर्स पहले एक नया सिम खरीदते हैं और फिर समान नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर को संपर्क करते हैं और अपना पुराने सिम कार्ड खोने का बहाना बनाते हैं। इस तरह ये सर्विस प्रोवाइडर को ट्रिक कर एक समान नंबर को अपने नए खरीदे कार्ड पर एक्टिव कर देते हैं। ऐसा होने के बाद, कॉल, या OTP सहित कोई भी SMS इन स्कैमर्स के पास जाते हैं, क्योंकि इनके पास अपने शिकार के नंबर का पूरा कंट्रोल होता है।
 

इस फ्रॉड से ऐसे बचें:-

– सबसे अहम तरीका eSIM है, क्योंकि ये कई तरीकों से सुरक्षित होता है। अपने नंबर को eSIM में बदलने के लिए पहले जांचें कि क्या आपका स्मार्टफोन eSIM को सपोर्ट करता है और क्या आपका टेलीकॉम ऑपरेटर eSIM सुविधा प्रदान करता है। Jio, Airtel और Vodafone-Idea सभी बिना किसी अतिरिक्त लागत के ई-सिम प्रदान करता है। कुछ अपने ऐप के जरिए कुछ स्टेप्स में आपको ई-सिम के लिए रजिस्टर करने की सुविधा देते हैं, तो कुछ के लिए आप कंपनी के कस्टमर केयर नंबर या नजदीकी स्टोर पर पर संपर्क कर सकते हैं।

eSIM को सक्रिय करने के लिए आपको व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (PII) के साथ खुद को रजिस्टर करना होगा। आप अपने eSIM अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जैसे फेस आईडी या फिंगरप्रिंट को भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, eSIM सिस्टम में कोई फिजिकल सिम कार्ड नहीं होता है, इसलिए कोई भी स्कैमर यह दावा नहीं कर सकता है कि उनका सिम कार्ड खो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है।

– जब भी कोई स्कैमर या हैकर आपके नंबर के जरिए कोई नया सिम कार्ड एक्टिवेट करवाता है, तो ऐसे होते ही आपका मौजूदा मूल सिम इनएक्टिव हो जाता है। ऐसे में यदि आपका सिम कार्ड अचानक इनएक्टिव हो, तो आपको तुरंत टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करना चाहिए और उस समय किसी भी बैंक सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

– कई बार जालसाज लोगों को कई कॉल्स के जरिए परेशान करके यूजर को मजबूर करने की कोशिश करते हैं कि वे अपना फोन ही बंद कर ले। मोबाइल फोन बंद करने से स्कैमर्स को अपना नया सिम कार्ड चालू कराने का समय मिल जाता है। तो यदि आपको फ्रॉड कॉल आ रहे हैं, तो फोन स्विच ऑफ करने से बचें।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *