इंग्‍लैंड की दीवारों पर लग रहा एंटी-पी पेंट, जिसने भी यूरीन किया वह खुद हो जाएगा गंदा, जानें कैसे करता है काम

पब्लिक प्‍लेस में पेशाब करना (Urination) लगता है सारी दुनिया की समस्‍या है। भारत में तो लोग एक कदम आगे नजर आते हैं, क्‍योंकि यहां पब्लिक टॉइलट से ज्‍यादा ‘गंदगी’ उसके बाहर होती है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ऐसे लोगों को ‘रोकने’ पर काम चल रहा है, जो ना सिर्फ शहर को ‘गंदा’ करते हैं, बल्कि उसकी खूबसूरती पर भी ‘दाग’ लगाते हैं। यहां का सोहो (Soho) इलाका, जो अपने बार, रेस्‍टोरेंट, टूरिस्‍ट प्‍लेस और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है, वहां एक अनोखा काम हो रहा है। दीवारों पर एक खास तरह के पेंट की कोटिंग लगाई जा रही है। दावा कि यह उन लोगों को ‘रोकेगी’, जो यूरिनेशन कर शहर गंदा करते हैं।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोहो में दीवारों पर एंटी-पी पेंट लगाया जा रहा है। यह अपने ऊपर आने वाले लिक्विड को छीटों के रूप में वापस फेंकता है। जानकारी के अनुसार, एंटी-पी पेंट एक ट्रांसपैरंट वॉटर-रिपेलंट लेयर बना देता है। इसके बाद अगर कोई इस पर यूरिनेट करता है, तो उस पर वापस छींटे पड़ते हैं।  

आखिर एंटी-पी पेंट के पीछे कौन सा साइंस छुपा है? जानकारी के अनुसार, एंटी-पी पेंट ज्‍यादातर एसीटोन और सिलिका से बना होता है। रेत इसका प्रमुख भाग होती है। इसमें मौजूद सुपरहाइड्रोफोबिक कोटिंग चीजों को सूखा रखती है और पेंट पर पड़ने वाले हर लिक्विड को हटा सकती है। 

इस एंटी-पी पेंट को बनाने वाली कंपनी है अल्ट्रा-एवर ड्राई (Ultra-Ever Dry)। कंपनी का दावा है कि उसका पेंट ना सिर्फ पानी, बल्कि कुछ ऑयल, गीला कंक्रीट और बाकी लिक्विड पदार्थों को अपने ऊपर टिकने नहीं देता। जानकारी के अनुसार, एंटी-पी कोटिंग को दो चरणों में लगाया जाएगा। पहले चरण में प्राइमर लगाया जाना है, जो बेस को चिकना करेगा। इसके बाद सेकंड कोट लगाया जाएगा। 

सोहो इलाके में ‘गंदगी’ की काफी शिकायतें स्‍थानीय प्रशासन को मिल रही थीं। बताया जाता है कि 3,000 निवासियों, दुकानदारों से मिली शिकायतों के बाद वेस्टमिंस्टर सिटी काउंसिल ने इस पर काम शुरू किया। काउंसिल को पता चला कि जर्मनी में भी इस पेंट को इस्‍तेमाल किया गया है। अब सोहो में 10 हॉटस्‍पॉट पर यह पेंट लगाया जाना है। बताया जाता है कि जर्मनी के कोलोन में इस पेंट को सबसे पहले साल 2015 में इस्‍तेमाल किया गया था।  
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *