Asteroid : बस जितना बड़ा एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के 3500km तक आएगा करीब, 300 साल में इतने नजदीक आने वाली चौथी ‘आफत’

अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए एक अहम खबर है। हाल ही में खोजा गया एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) कल यानी 26 जनवरी को पृथ्‍वी के बेहद नजदीक से गुजरने वाला है। जानकारी के अनुसार, एस्‍टरॉयड का नाम ‘2023 BU’ है। इसका साइज 12 से 28 फीट चौड़ा होने की उम्‍मीद है। ‘2023 BU’ को इसी महीने 21 जनवरी को खगोलविद गेनेडी बोरिसोव ने खोजा था। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार 2:47 am बजे यह पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा। कहा जा रहा है कि तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 3,506 किलोमीटर रह जाएगी। है ना दिलचस्‍प? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘2023 BU’ साइज में बहुत बड़ा नहीं है। एक बस के बराबर। इस दिलचस्‍प बनाती है पृथ्‍वी से इसकी दूरी। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट स्‍टडीज (CNEOS) का मानना है कि बीते लगभग 100 से ज्‍यादा वर्षों में और आने वाले कई वर्षों में ‘2023 BU’ ऐसा चौथा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजरेगा। CNEOS के पास वर्ष 1900 to 2200 तक का 35 हजार एस्‍टरॉयड का डेटा है।    

बताया यह भी जाता है कि साल 2013 में चेल्याबिंस्क नाम का जो उल्कापिंड धरती से टकराया था, ‘2023 BU’ उससे साइज में आधा है। आप चाहें तो इसे पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरते हुए ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इटली का वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (वीटीपी) गुरुवार को इसकी लाइव स्ट्रीम करेगा। 

बहुत से लोगों के मन में यह जिज्ञासा होगी कि इतने नजदीक से गुजर रहा एस्‍टरॉयड क्‍या नग्‍न आंखों से भी दिखाई देगा? रिपोर्टों के अनुसार यह एस्‍टरॉयड साइज में बहुत छोटा है और तेजी से अपना सफर करेगा। इस वजह से इसे नग्‍न आंखों से देखना मुमकिन नहीं होगा।

नासा का कहना है कि 82 फीट से छोटी अंतरिक्ष चट्टानें पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर जल सकती हैं। यानी इनसे धरती पर कोई नुकसान ना के बराबर होगा। यह एस्‍टरॉयड 425 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है और अगली बार 6 दिसंबर 2036 को धरती के करीब आएगा। 

 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *