Jio का रिकॉर्ड! 17 राज्‍यों के 50 शहरों में एकसाथ लॉन्‍च की 5G सर्विस, आपका शहर भी है शामिल? देखें लिस्‍ट

रिलायंस जियो (Jio) ने एक नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5G सर्विस को लॉन्च किया है। जियो ने कहा है कि उसके नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। जियो के मुताबिक अब NCR के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो 5G से जुड़ गए हैं।

NCR के शहरों के साथ हरियाणा के जो शहर जियो 5G से जुड़े हैं, उनमें अंबाला, हिसार और सिरसा शामिल हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश का झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर भी जियो 5G सर्विस के दायरे में आ गया है। जियो ने बताया है कि अब आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गया है। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5G के मैप पर उभर आए हैं।

रिलायंस जियो का दावा है कि इनमें से अधिकांश शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इस लॉन्‍च के बारे में जियो प्रवक्ता ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। जियो प्रवक्‍ता ने कहा कि हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि हरेक जियो यूजर्स साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।

 

इन शहरों में लॉन्‍च हुआ Jio 5G 

 

Sr    City            State

1    Chittoor        Andhra Pradesh
2    Kadapa        Andhra Pradesh
3    Narasaraopet        Andhra Pradesh
4    Ongole            Andhra Pradesh
5    Rajamahendravaram    Andhra Pradesh
6    Srikakulam        Andhra Pradesh
7    Vizianagaram        Andhra Pradesh
8    Nagaon        Assam
9    Bilaspur        Chhattisgarh
10    Korba            Chhattisgarh
11    Rajnandgaon        Chhattisgarh
12    Panaji            Goa
13    Ambala        Haryana
14    Bahadurgarh        Haryana
15    Hisar            Haryana
16    Karnal            Haryana
17    Panipat        Haryana
18    Rohtak            Haryana
19    Sirsa            Haryana
20    Sonipat        Haryana
21    Dhanbad        Jharkhand
22    Bagalkote        Karnataka
23    Chikkamagaluru    Karnataka
24    Hassan        Karnataka
25    Mandya        Karnataka
26    Tumakuru        Karnataka
27    Alappuzha        Kerala
28    Kolhapur        Maharashtra
29    Nanded-Waghala    Maharashtra
30    Sangli            Maharashtra
31    Balasore        Odisha
32    Baripada        Odisha
33    Bhadrak        Odisha
34    Jharsuguda        Odisha
35    Puri            Odisha
36    Sambalpur        Odisha
37    Puducherry        Puducherry
38    Amritsar        Punjab
39    Bikaner        Rajasthan
40    Kota            Rajasthan
41    Dharmapuri        Tamil Nadu
42    Erode            Tamil Nadu
43    Thoothukudi        Tamil Nadu
44    Nalgonda        Telangana
45    Jhansi            Uttar Pradesh
46    Aligarh            Uttar Pradesh
47    Moradabad        Uttar Pradesh
48    Saharanpur        Uttar Pradesh
49    Asansol        West Bengal
50    Durgapur        West Bengal
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *