इंसान ही नहीं पेड़ भी रखते हैं सोशल डिस्‍टेंसिंग, IFS ऑफ‍िसर ने शेयर किया वीडियो, देखें

सोशल डिस्‍टेंसिंग (Social Distancing), यह शब्‍द आपने पहली बार कब सुना? ज्‍यादातर लोगों ने कोविड-19 महामारी के दौरान इस शब्‍द से पहली बार परिचय पाया होगा। कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने सोशल डिस्‍टेंसिंग का काफी पालन किया। इसका मलतब एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखना है, ताकि संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिले। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि पेड़ भी सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हैं। 

सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके जरिए बताने की कोशिश की गई है कि इंसानों की तरह पेड़-पौधे भी एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में पेड़ों का टॉप एरिया एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखता है। पेड़ अपने टॉप से एक-दूसरे को स्‍पर्श नहीं करते। इस घटना को 
‘क्राउन शाइनस’ (crown shyness) (संकोच) कहा जाता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से पेड़ स्‍वस्‍थ रहते हैं। 

इंडियन फॉरेस्‍ट सर्विस ऑफ‍िसर रमेश पांडे ने ट्विटर पर यह वीडियाे शेयर किया है। इसमें ‘क्राउन शाइनस’ को दिखाया गया है। उन्‍होंने लिखा, विशेष रूप से एक ही प्रजाति के वृक्षों की छत्रछाया एक-दूसरे को स्पर्श नहीं करती है। यह एक तरह की सोशल डिस्टेंसिंग है, जिसे क्राउन शाइनस कहा जाता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *