Jio के इस प्लान ने की Airtel, Vi की छुट्टी! 30 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और एंटरटेनमेंट! जानें कीमत

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) ग्राहकों की हर तरह की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, ऐसा कंपनी कहती है। इनमें पॉपुलर अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान के अलावा डेटा वाउचर भी शामिल हैं। जियो के सस्ते प्लान यूं तो 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं लेकिन इसमें वैधता कम होती है और इंटरनेट डेटा भी ज्यादा नहीं मिलता है। लेकिन कंपनी का एक प्लान ऐसा भी है जिसमें दिल खोलकर डेटा दिया गया है और कीमत कम होने के साथ ही वैधता भी पूरे 30 दिनों की मिलती है। ये प्लान वाकई बेहद पैसा वसूल प्लान है। इसकी पूरी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं। 

हम आज आपको जियो का 30 दिनों की वैधता वाला प्लान (Jio 30 Days Validity Plan) बताने जा रहे हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि अन्य प्लान्स की तरह ये 28 दिनों का न होकर पूरे 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देता है। यानि कि प्लान पूरे 1 महीने तक वैलिड रहता है। इसमें आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है जो बेहद कमाल का बेनिफिट है। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान को आप महज 349 रुपये में जियो ऐप या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं। 

आपको बता दें कि इस जियो प्रीपेड प्लान के बेनिफिट अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बेहद फायदे वाले हैं। वैधता के तहत आपको पूरा 75GB हाई स्पीड इंटरनेट ये प्लान देता है। इसके अलावा इसमें रोजाना के लिए 100 SMS का लाभ भी कंपनी देती है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि डेली 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 64kbps की स्पीड पर चलता रहेगा। 

इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जियो सिनेमा के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन में टीवी शोज का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा आपको लेटेस्ट मूवी मोबाइल में देखने का ऑप्शन देता है। इसी तरह जियो सिक्योरिटी के माध्यम से आप अपने फोन में संवेदनशील डेटा जैसे पिन, पासवर्ड और अकाउंट नम्बर आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। जियो क्लाउड आपको फोन में स्टोरेज फुल होने पर क्लाउड स्टोरेज का विकल्प देता है और आपको अलग से स्टोरेज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *