'पठान' का एडवांस बुकिंग में जलवा जारी, सबसे कम समय में इतने करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म!

शाहरुख खान की फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग के लिए जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे पता लगता है कि फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ही हाल ही में आई सबसे बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ देगी। पठान की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। पठान ने अब तक 1.17 लाख से ज्यादा टिकटें बुक कर ली हैं। यह आंकड़ा 24 घंटे से भी कम समय का है। फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को पठान से काफी उम्‍मीदें हैं। ऐसे में हर कोई कयास लगा रहा है कि यह फ‍िल्‍म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्‍शन कर सकती है। कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है। 

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान फिर से किंग खाना वाला जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। पठान के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे शाहरुख खान की पठान उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। हाल ही में बॉलीवुड में बड़ा सूखा रहा है। सिर्फ ब्रह्मास्त्र और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड को राहत दी थी। लेकिन पठान का क्रेज कुछ और ही कह रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अपने पहले वीकेंड तक ब्रह्मास्त्र को भी पीछे छोड़ देगी। विश्व स्तर पर फिल्म के पहले वीकेंड पर 300 करोड़ रुपये तक की कमाई करने के आसार बताए जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म 15 करोड़ से ज्यादा अभी ही कमा चुकी है। इंडियन बॉक्स ऑफिस ने लेटेस्ट अपडेट में कहा है कि आज रात तक फिल्म 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेगी। 

भारत के अलावा अन्य देशों में भी पठान की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से चल रही है। सिर्फ हिंदी बेल्ट ही नहीं, साउथ में भी मूवी के लिए अच्छा खासा क्रेज दिख रहा है। पठान के तेलुगू वर्जन के लिए भी धड़ाधड़ टिकट्स बिक रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा कि एक रिपोर्ट में हाल ही में कहा गया था कि फिल्म ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये तक का करोबार कर सकती है। पठान फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी जिसके बाद फिल्म की टिकटें तेजी से बिकने लगीं। शाहरुख खान को 4 साल बाद पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

वहीं, फिल्म के रिलीज से पहले ही यह कंट्रोवर्सी से घिर चुकी है। बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस के रंग को लेकर बवाल हुआ। फिल्म कई हफ्तों से सुर्खियों में बनी हुई है जिससे दर्शकों को इसे देखने की उत्सुकता भी है। पठान फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूसी आधारित फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम के अलावा फिल्म में सलमान खान भी दिखाई देंगे, लेकिन उनका किरदार फिल्म में थोड़ी देर के लिए दिखाया जाएगा। उनका रोल लगभग 20 या 25 मिनट के लिए होगा, ऐसा कहा गया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *