Bajaj Auto ने हासिल की 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि

दुनिया की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto और स्विट्जरलैंड के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड KTM ने ज्वाइंट वेंचर नें 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। भारत में KTM की मोटरसाइकिलें बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं। 

बजाज ऑटो और KTM के बीच लगभग 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत प्रोडक्शन की शुरुआत में लगभग 10 वर्ष पहले KTM 200 Duke से की गई थी। इसके बाद से बजाज ऑटो का प्लांट KTM के लिए 125-373 cc की बाइक्स के लिए प्रोडक्शन हब बन गया है। इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है और इनका कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने कहा, “मोटरसाइकिल हमारी ताकत ह और 10 लाख KTM मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन इसका सबूत है।” 

KTM ब्रांड की मालिक Pierer Mobility के CEO, Stefan Pierer का कहना था, “यह KTM और बजाज ऑटो दोनों कंपनियों के लिए एक यादगार अवसर है। हम सफलता के चार स्तंभों का पालन करते हैं। इनमें एक ग्लोबल एंटिटी के तौर पर कार्य करना, लगातार इनोवेशन करना, सही टैलेंट को लाना और दुनिया भर में अलग ब्रांड्स बनाना शामिल हैं। इस पार्टनरशिप की सफलता से हमें यह विश्वास मिला है कि हम कैसे अपने पोर्टफोलियो का दायरा इलेक्ट्रिक में बढ़ा सकते हैं और पावर वाली टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पोजिशन को बरकरार रख सकते हैं।” 

इस प्लांट के बारे में राजीव बजाज ने बताया कि 10 लाख KTM बाइक में से लगभग आधी की देश में बिक्री की गई है और बाकी का लगभग 70 देशों को एक्सपोर्ट हुआ है। कंपनी के प्लांट में प्रति वर्ष 2 लाख KTM बाइक्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। पिछले वर्ष इसका प्रोडक्शन लगभग 1.6 लाख यूनिट्स का रहा था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में चिप की कमी के कारण यह और घट सकता है। अगले वर्ष से KTM यूरोप में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री भी शुरू करेगी। प्रीमियम मोटरसाइकिल का टॉप ब्रांड होने का दावा करने वाली KTM का मानना है कि यूरोप जैसे मार्केट के लिए चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन एक अच्छा प्रोडक्ट है।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *