3 महीने की वैलिडिटी, 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio के 2 प्लान लॉन्च, जानें कीमत

Reliance Jio ने 2.5GB डेली डेटा बेनिफिट के साथ दो प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिसकी कीमत 349 रुपये 899 रुपये है। दोनों प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स और JioCinema, JioTV, JioCloud व JioSecurity सहित Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। 349 रुपये के जियो प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है, जबकि 899 रुपये का जियो प्लान तीन महीने के लिए वैध होगा।
 

Reliance Jio Rs. 349 benefits

रिलायंस जियो द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए प्लान की डिटेल्स के अनुसार, 349 रुपये के जियो प्रीपेड टैरिफ में 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेज वॉयस कॉलिंग और 30 दिनों के लिए प्रति दिन 100 SMS का बेनिफिट मिलेगा। यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। साथ ही, योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G कवरेज भी मिलेगी।
 

Reliance Jio Rs. 899 benefits

Jio का 899 रुपये प्रीपेड प्लान 349 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट्स देता है, लेकिन इसमें वैधता बढ़ जाती है। यह पैक 90 दिनों के लिए असीमित वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB डेली डेटा देगा। अन्य लाभ जैसे JioCinema, JioTV, JioCloud, और JioSecurity का मुफ्त एक्सेस, साथ ही योग्य ग्राहकों के लिए अनलिमिटेज 5G डेटा समान रहेगा।

इन दो प्लान के अलावा एक 2,023 रुपये प्लान भी है, जो इन दोनों प्लान के समान बेनिफिट्स देता है, लेकिन इसमें 252 दिनों की वैधता मिलती है, जिसका मतलब है कि कुल वैलिडिटी के दौरान इसमें 630GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

Reliance Jio यूजर्स इन प्रीपेड प्लान को MyJio ऐप, Jio वेबसाइट और PhonePe, Google Pay, Paytm, और अन्य रिचार्ज सर्विस के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *