पठान की एडवांस बुकिंग का क्रेज दुनियाभर में देखा जा रहा है। खबरों पर भरोसा करें तो इस फिल्म ने जर्मनी में इतने एडवांस टिकट बुक कर लिए हैं, जो साल 2022 की सुपरहिट फिल्म KGF2 के जर्मनी में ऑलटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा कीमत के हैं।
भारत में पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होगी। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन क्या इस फिल्म को देखने के लिए लोगों को ज्यादा प्राइस चुकाने होंगे। खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने अपने हालिया ट्वीट में यह बताने की कोशिश की है।
अपने ट्वीट में उन्होंने दावा किया है कि कीमतों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। केआरके ने लिखा, ‘पठान की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। अब तक प्रदर्शक और निर्माता टिकट की कीमत के लिए लड़ रहे हैं। निर्माता ‘आदि’ 5 दिनों के वीकेंड के दौरान अधिकतम कलेक्शन करने के लिए कीमत में 40 फीसदी की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, जबकि प्रदर्शक सामान्य मूल्य ही रखना चाहते हैं।’
Advance booking of #Pathaan is going to start on Friday. Till now exhibitors and producers are fighting for the price of ticket. Producer Adi wants to increase price by 40% to collect max during 5 days weekend while exhibitors want to keep normal price only.
— KRK (@kamaalrkhan) January 18, 2023
उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि पठान, अजय देवगन की दृश्यम 2 की तरह लंबे वक्त तक चलने वाली फिल्म नहीं है। यह शुरुआती 4 से 5 दिनों में अपने कलेक्शन का 80 फीसदी जनरेट करेगी। शुरुआती दिनों में जितना हो जाए, उतनी कमाई जरूरी है।
पठान फिल्म के टिकटों में अगर बढ़ोतरी की जाती है, तो दर्शकों को जाहिर तौर पर झटका लग सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वाकई फिल्म के टिकट महंगे होंगे या नहीं। इसके लिए हमें बुकिंग शुरू होने तक इंतजार करना होगा। शुक्रवार को स्थिति साफ हो सकती है।
