मात्र 8999 रुपये शुरुआती कीमत में Itel ने पेश किया 32 इंच HD और 43 इंच FHD Smart TV, जानें फीचर्स

Itel ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। अब कंपनी के पोर्टफोलियो में नई L-सीरीज के तहत L3265 और L4365 शामिल हो गए हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में ये दोनों ही टीवी एक दूसरे से काफी अलग हैं, जिन्हें ग्राहक किफायती दामों में अपना बना सकते हैं। यहां हम आपको Itel के इन दो नए स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार बता रहे हैं। 
 

Itel L3265 और L4365 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Itel L3265 की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं L4365 की कीमत 16,599 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों ही टीवी कंपनी की वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। 

लॉन्च पर बात करते हुए Transsion India ने कहा कि “itel में हम ग्राहकों के लिए बेहतरीन एंटरटेनमेंट प्रदान करने के लिए तैयार हैं। यही वजह है कि हमने Linux टीवी तैयार किए हैं जो एंटरटेनमेंट ऑप्शन की एक बड़ी रेंज के साथ किफायती समाधान प्रदान करते हैं।”

Itel L3265: Itel L3265 में 32 इंच की एचडी रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जो कि 250 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। Itel L3265 दो 12W बॉक्स स्पीकर से लैस हैं जिन्हें डॉल्बी ऑडियो द्वारा ट्यून किया गया है। इसमें इनबिल्ट मल्टी सेनेरियो साउंड इफेक्ट्स मिलते हैं। टीवी में स्लिम बेजल हैं और साथ में स्टैंड आता है। प्रोसेसर की बात करें तो Itel L3265 में  1.5GHz क्वाड-कोर चिपसेट से लैस है। इस टीवी में Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। स्टोरेज के लिए 512MB RAM और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Itel टीवी Coolita ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें बिल्ट इन क्रोमकास्ट है। यह टीवी Amazon Prime Video, YouTube, Sony LIV, Zee5 और समेत अन्य प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स के साथ आता है। टीवी में स्मार्ट रिमोट कंट्रोल मिलता है।

Itel L4365: Itel L4365 में 43 इंच की स्क्रीन दी गई है जो कि FHD रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है और इसमें 300 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्ट टीवी में स्लिम बेजल हैं। यह स्टैंड के साथ आता है। Itel L4365 दो 12W बॉक्स स्पीकर से लैस हैं जिन्हें डॉल्बी ऑडियो द्वारा ट्यून किया गया है। इसमें इनबिल्ट मल्टी सेनेरियो साउंड इफेक्ट्स मिलते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो L4365 में 1.8GHz क्वाड-कोर चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Mali G31 MP2 GPU है। स्टोरेज के लिए 512MB RAM और 4GB स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह टीवी कूलिटा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है। यह Amazon Prime Video, YouTube, Sony LIV, Zee5 आदि ऐप्स के साथ आता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *