यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू की जाएगी। फिल्म के रिलीज होने के 5 दिन पहले पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू होगी। पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे जैसे कलाकार किरदार निभा रहे हैं। खबरें हैं कि सलमान खान भी पठान में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यशराज फिल्म्स में डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने बताया कि 20 जनवरी से पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू होगी। हिंदी, तमिल और तेलेगु में यह एडवांस बुकिंग 2D वर्जन के लिए की जाएगी। हिंदी में IMAX, 4DX, D BOX & ICE वर्जन के एडवांस टिकट भी 20 जनवरी से ही बुक किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यशराज फिल्म्स ‘स्पाई यूनिवर्स’ की चौथी फिल्म को रिलीज करने के लिए बहुत उत्साहित है। वाईआरएफ इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन की वॉर को रिलीज कर चुका है।
इसके अलावा, आज ही पठान की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। दिल्ली हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को पठान की ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। इसी दौरान फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी खुलासा हो गया। पता चला है कि फिल्म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने से पहले दोबारा सेंसर बोर्ड से पास कराना होगा। यानी इस फिल्म को ओटीटी पर 25 अप्रैल से स्ट्रीम किया जा सकता है और प्राइम वीडियो ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
