ऐसे में 5जी सपोर्ट वाले फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का लाभ ले सकते हैं, हालांकि यह जब तक कि रोलआउट बड़े स्तर पर नहीं हो जाता है।
कंपनी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीईओ सोवन मुखर्जी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि “इन 5 शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का एक्सपीरियंस कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड के मुकाबले में 20-30 गुना ज्यादा तेज स्पीड का अनुभव ले सकते हैं। हम पूरे शहर में सर्विस लगाने की प्रक्रिया में हैं, जिससे यूजर्स हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फास्ट फोटो अपलोड करना समेत सुपरफास्ट एक्सेस का लाभ ले सकते हैं।”
बीते हफ्ते देश के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर ने ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में 5G नेटवर्क सर्विस शुरू की हैं। कंपनी ने कहा कि उसने भुवनेश्वर में कलिंगा और राउरकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम में अल्ट्राफास्ट 5जी सर्विस को शुरू किया है जो आगामी पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत कर रहे हैं।
इस बीच Airtel की 5G सर्विस को पहले इस महीने के शुरू में हरियाणा के हिसार और रोहतक में शुरू किया गया था। टेलीकॉम दिग्गज ने यह भी कहा कि 5G इनेबल डिवाइस वाले यूजर्स को बिना कुछ एक्स्ट्रा भुगतान किए हाई-स्पीड Airtel 5G नेटवर्क का एक्सीपीरियंस मिलेगा। यह सिर्फ तब तक है जब तक 5G सर्विस का रोलआउट बड़े स्तर पर नहीं होता।
