Sacnik के आंकड़े के अनुसार, फिल्म ‘Kuttey’ ने अपने तीसरे दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज से पहले तो फिल्म काफी सुर्खियों में छाई रही, लेकिन ओपनिंग वीकेंड में यह बुरी तरह से फेल दिखाई दी। फिल्म कुत्ते ने अपने दूसरे दिन यानी शानिवार को 1.25 करोड़ रुपये की बिजनेस किया था, जबकि पहले दिन 1.07 करोड़ की कमाई की थी। यदि तीन दिन के अनुमानित कलेक्शन को देखा जाए, तो फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में करीब 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
फिल्म ‘Kuttey’ का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने किया है। फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन इससे आधे से भी कम रहा।
बात करें फिल्म कुत्ते की, तो जैसा की ट्रेलर में साफ होता है, फिल्म रॉ और इंटेंस के साथ डार्क ह्यूमर से भरी है। इस फिल्म को लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित किया गया है।
