Mahindra ने पेश की 456 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक XUV400, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV XUV400 की प्राइसिंग की सोमवार को घोषणा कर दी। यह XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर बेस्ड है। यह दो वेरिएंट्स EC और EL में उपलब्ध होगी। इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

कंपनी ने बताया कि यह इसकी शुरुआती 5,000 बुकिंग के लिए प्राइस है। कंपनी का दावा है कि वह XUV400 के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी लगभग 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करेगी। इसकी बुकिंग 26 जनवरी से शुरू होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके EL वेरिएंट की डिलीवरी मार्च में शुरू होगी। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स – आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। 

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। 

कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी है। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष के अंत में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी और इंसेंटिव दे रही हैं।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *