5000mAh बैटरी, 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A23 5G, Galaxy A14 5G का लॉन्च कन्फर्म, जानें कीमत

Samsung ने भारत में Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy A14 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी 18 जनवरी को ये दोनों फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। अब धीरे धीरे इन स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स भी बाहर आने लगे हैं। साथ ही इनकी कीमत के बारे में भी कुछ लीक्स सामने आए हैं। Galaxy A14 5G को पहले ही अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है। अब यह फोन भारत में भी दस्तक देने जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले कुछ मेन स्पेक्स बाहर आए हैं जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Samsung ने अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 18 जनवरी को सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें एक Samsung Galaxy A23 5G होगा और दूसरा Samsung Galaxy A14 5G होगा। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे बताया गया है। अब इन स्मार्टफोन्स के मेन फीचर्स से भी पर्दा उठना शुरू हो गया है। Galaxy A23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वहीं एक अन्य पोस्टर में कंपनी ने शेयर किया है कि इसमें कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी देखने को मिलेगा। 

हालांकि Samsung Galaxy A23 5G को कंपनी अन्य मार्केट्स में पिछले साल ही लॉन्च कर चुकी है। दूसरे मार्केट्स में जो Samsung Galaxy A23 5G पहले से ही लॉन्च हो चुका है उसमें 6.6 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस हिसाब से फोन के भारतीय मॉडल में भी लगभग वही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह Snapdragon 695 से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। 5000एमएएच बैटरी के साथ यह 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। हाल ही में फोनईव की एक रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 
वहीं, Galaxy A14 5G के भारतीय मॉडल में संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 4GB या 6GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में OneUI 5.0 का सॉफ्टवयेर मिल सकता है जो एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा। 

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा हो सकता है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए दिया जा सकता है। बैटरी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 15W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन की संभावित कीमत 16,499 रुपये बताई जा रही है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *