Drishyam 2 का शानदार परफॉर्मेंस, 350 करोड़ रुपये तक जा सकता है कुल कलेक्शन

मिस्ट्री थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ का भारत और विदेश को मिलाकर कुल कलेक्शन लगभग 350 करोड़ रुपये हो सकता है। देश में इसका कलेक्शन लगभग 240 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इससे यह महामारी के बाद दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। पिछले वर्ष रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का कलेक्शन किया था। 

फिल्म ट्रेड से जुड़ी एक वेबसाइट के अनुसार, दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में मुंबई और गुजरात में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और शुरुआती वीकेंड की तुलना में सप्ताह के दिनों में इसका कलेक्शन केवल 10 प्रतिशत गिरा था। मुंबई सर्किट में इस फिल्म ने लगभग 93 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सातवें सप्ताह से इसका कलेक्शन प्रति दिन के आधार पर मुंबई के निकट है। फिल्म को ईस्ट पंजाब से भी अच्छी रकम मिल रही है। 

यह फ‍िल्‍म इस सप्ताह OTT पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को अभी तक नहीं देख पाने या दोबारा देखने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक अच्छी जानकारी है। अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर दृश्‍यम 2 को ओटीटी पर भी जोरदार सफलता मिल सकती है। यह इसी शीर्षक से मलयालम में बनी मूल फ‍िल्‍म का रीमेक है। इसे ओटीटी प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) देखा जा सकता है। एमेजॉन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन रखने वाले यूजर्स इस इस फ‍िल्‍म को फ्री में स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इस फ‍िल्‍म को UHD क्‍वॉलिटी में रेंट पर भी देखा जा सकता है, जिसके लिए प्राइम वीडियो को 149 रुपये चुकाने होंगे। 

इस फिल्म के पहले भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। निर्देशक अभिषेक पाठक ने दृश्यम 2 में दर्शकों को बांधे रखने में सफलता पाई है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी है।अजय की इस फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। दृश्यम 2 दर्शकों सहित फिल्म क्रिट्क्स को भी खूब पसंद आई दृश्यम 2 में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी हैं। इस फिल्म के पहले भाग को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। दृश्यम 2 दर्शकों सहित फिल्म क्रिट्क्स को भी खूब पसंद आई है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *