Vodafone Idea अगले कुछ वर्षों में सैकड़ों कर्मचारियों को निकालेगी, इस वजह से लिया फैसला

वैश्विक मंदी का असर व्यापक रूप से दिखने लगा है जिसमें दुनिया की बड़ी बड़ी टेक और अन्य कंपनियां अपने एम्प्लोयी बेस को छोटा करने में लगी हैं। Amazon, Google, Microsoft जैसी दिग्गज फर्मों के बाद अब Vodafone Idea भी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने जा रही है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि टेलीकॉम सेक्टर में मौजूद अन्य कंपनियों की सस्ती कॉल दरों के कारण कंपनी पर दबाव बढ़ा है जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 

Vodafone Idea में कर्मचारियों की छंटनी किस संख्या में होगी, अभी इसके बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा गया है। लेकिन कंपनी की ओर से ऐसी जानकारी सामने आई है कि अगले पांच सालों में कंपनी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को धीरे धीरे कम करेगी। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 2026 तक अपने खर्चे को 50 फीसदी तक कम करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के लंदन ऑफिस में सबसे ज्यादा लोगों को निकाला जाएगा। 

भारत में Vodafone Idea के कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा, इसके बारे में अभी कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से कोई संख्या नहीं बताई गई है। कंपनी का कुल एम्प्लोयी बेस 1 लाख 4 हजार के करीब बताया जाता है। इसमें से कंपनी 50 फीसदी तक कॉस्ट कटिंग की बात कर रही है। इससे पहले पिछले साल यानि 2022 के अंत में कई दिग्गज कंपनियां छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं। 

Amazon ने हाल ही में 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। इससे पहले कंपनी ने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी। बाद में ये संख्या बढ़ाकर 18 हजार कर दी गई थी। Walmart Inc के बाद यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसके कुल कर्मचारियों की संख्या 15 लाख से कुछ ज्यादा है। इसमें वेयरहाउस स्टाफ भी शामिल है। कंपनी ने कम ग्रोथ का हवाला दिया है। जिसके बारे में इसने कहा था कि बढ़ती महंगाई के चलते कन्ज्यूमर्स ने खर्चे को कम करना शुरू कर दिया है। 

Snapchat की पैरेंट कंपनी Snap में छंटनी की बात अगस्‍त 2022 में ही सामने आ गई थी। कंपनी ने लगभग 1250 वर्कफोर्स को घटाने की बात कही थी। साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी सी लिमिटेड (Sea Ltd) ने बीते 6 माह में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया है। 

हार्डड्राइव बनाने वाली सीगेट (Seagate Technology) कह चुकी है कि वह लगभग 3,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है, जो कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 8 फीसदी हैं। इस तरह से विश्व भर में बड़ी कंपनियां अपने वर्कफोर्स को घटा रही हैं जिसमें अब वोडाफोन आइडिया भी शामिल हो गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *