तमिल की फिल्म Surya 42 का रिलीज से पहले रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके हिंदी राइट्स!

भारत के साउथ सिनेमा की फिल्में अब बॉलीवुड पर भी भारी पड़ती नजर आ रही हैं। एक के बाद एक दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्में देश के साथ साथ विदेशों में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं। अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक और फिल्म चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को अभी पूरा भी नहीं किया गया है लेकिन इसके हिंदी राइट्स बड़ी भारी रकम में पहले ही बिक गए हैं। हम बात कर रहे हैं एक्टर सूर्या की आने वाली फिल्म की। इस फिल्म को सूर्या 42 कहा जा रहा है जिसकी शूटिंग अभी भी चल रही है लेकिन इसके हिंदी राइट्स पहले ही बिक गए हैं। 

सूर्या 42 फिल्म के हिंदी राइट्स 100 करोड़ में बिकने की खबर है। KGF-2, Pushpa, Kantara, RRR जैसी फिल्मों ने दुनियाभर में कुछ ऐसा कमाल दिखाया कि लोग अब साउथ इंडियन सिनेमा की फिल्मों का पहले से ही इंतजार करने लगे हैं। साउथ के एक्टर सूर्या की अगली फिल्म सूर्या 42 अभी से डिमांड में आ गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसके हिंदी राइट्स 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है। इस फिल्म को सिवा डायरेक्ट कर रहे हैं। सिवा इससे पहले सूर्यम, सिरूथाई, वीरम, वेदालम जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। 

Surya 42 को 3D में बनाया जा रहा है और यह 10 भाषाओं में रिलीज किए जाने की बात की जा रही है। खबर है कि पेन स्टूडियोज ने इसके हिंदी राइट्स खरीद लिए हैं। स्टूडियो के मालिक जयंतीलाल गडा ने ये राइट्स 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। किसी तमिल फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है जो चुकाई गई है। फिल्म आरआरआर के हिंदी राइट्स 140 करोड़ रुपये में बिके थे जो कि एक तेलुगू फिल्म थी। 

सूर्या 42 की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित बताई जा रही है। जिसमें सूर्या का एक किरदार 1000 साल पहले के समय को जीता हुआ दिखाया जाएगा। इस फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी। इस फिल्म को पिछले साल सितंबर में घोषित किया था। इसकी काफी शूटिंग अब तक हो चुकी है और यह 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है, ऐसा कहा गया है। सूर्या इसमें पांच किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। PEN स्टूडियो इससे पहले आरआरआर, विक्रम और पीएस-1 जैसी फिल्मों के हिंदी राइट्स भी खरीद चुका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *