बंद डिब्बा देखते-देखते बन गया 500 वर्गफीट का शानदार घर! आनंद महिंद्रा ने कुछ यूं की तारीफ! देखें वायरल वीडियो

अभी तक आपने कई तरह की फोल्डिंग चीजों के बारे में देखा और सुना होगा जिनमें से अक्सर फोल्डेबल फर्नीचर, साइकिल, फोल्डेबल स्मार्टफोन और ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में सुनने को मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी फोल्ड हो सकने वाला घर देखा है? अगर नहीं तो इस रोचक खबर को जरूर पढ़ें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फोल्ड हो सकने वाला घर दिखाया गया है। यह वीडियो देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। 

देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनके रोचक ट्वीट हमें देखने को मिलते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक रोचक वीडियो अपने पोस्ट में शेयर किया है। इस वीडियो में एक बॉक्स दिखाया गया है जो देखते ही देखते घर में तब्दील हो जाता है। वीडियो काफी चौंकाने वाला है जिसमें एक छोटे से बॉक्स को पूरा घर बना दिया जाता है। आनंद महिंद्रा को यह वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने इसे देख अपनी क्या राय दी, ये भी हम आपको बताते हैं। लेकिन उससे पहले आप भी ये वीडियो देखें- 

Twitter पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बॉक्स को अनफोल्ड कर रहे हैं। यह होते होते एक पूरा घर बन जाता है। यह देखने में काफी शानदार लगता है। एक बॉक्स वीडियो में देखा जा सकता है जिसको क्रेन की मदद से खोला जाता है। देखते ही देखते यह एक घर में तब्दील हो जाता है जिसका आकार पूरा 500 वर्ग फुट का है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान हो गए होंगे। आनंद महिंद्रा ने इस घर की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बताई है। 

चूंकि उत्तराखंड के जोशीमठ में इन दिनों जमीन धंसने के खतरे की दहशत में लोग जी रहे हैं, ऐसे में कुछ यूजर्स ने ये भी सुझाव दिया है कि ऐसी आपदाओं में इस तरह के शेल्टर होम काफी कारगर साबित हो सकते हैं। वीडियो को अब तक 23 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थिति में इस तरह के विकल्प वाकई कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, आनंद महिंद्रा ने इसके बारे में कहा कि भारत में इसे 40 लाख से भी कम कीमत में तैयार किया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *