SRK, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर ‘पठान’ का बुखार दुनियाभर में चढ़ रहा है। इस फिल्म के एक गाने ‘झूमे जो पठान’ के जरिए फिल्म को अच्छा प्रमोट किया जा रहा है। इंडोनेशिया में एक डांस ग्रुप ने तो इस गाने को फिर से क्रिएट करने की कोशिश की है और इसके एक-एक सीन और डांस स्टेप्स को कॉपी किया है। वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है और ग्रुप को इस कारनामे के लिए खूब सराहा जा रहा है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
जिस चैनल पर यह वीडियो शेयर हुआ है, उसका नाम Vina Fan है और इसके 1.73 मिलियन (17 लाख से ज्यादा) सब्सक्राइबर्स हैं। वीडियो को 3 दिन पहले अपलोड किया गया था और इसे अभी तक 2.87 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। चैनल की मालिक बॉलीवुड से खासा प्रभावित लगती है, क्योंकि इनके चैनल में कई ऐसे वीडियो है, जिनमें बॉलीवुड सीन या गानों को रीक्रिएट किया गया है।
‘झूमे जो पठान’ गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है और इसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। गाने को शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया गया है। Pathaan का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही छा गया था। विवादों ने इसे और ज्यादा सुर्खियों में बनाया। हालांकि ‘झूमे जो पठान’ को ‘बेशर्म रंग’ भी ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेडिंग में लंबे समय तक नंबर-1 रहा और खबर लिखे जाने तक चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
