OnePlus 11 5G, Buds Pro 2 भारत में 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में होंगे लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे टिकट और क्या होगा खास

OnePlus भारतीय बाजार में 7 फरवरी को OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स पेश करने वाली है। क्लाउड 11 प्रोग्राम को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी एरिना में आयोजित किया जाएगा। जो लोग लॉन्च इवेंट में भाग लेना चाहते हैं तो वह टिकट ले सकते हैं जो कि पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध हैं। COVID-19 लॉकडाउन के बाद यह OnePlus का पहला ऑफलाइन इवेंट होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाले है।

इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए कोई भी व्यक्ति PayTM इनसाइडर वेबसाइट के जरिए 599 रुपये की कीमत में टिकट खरीद सकता है। आपको बता दें कि टिकट लिमिटे संख्या में उपलब्ध हैं। रेड केबल क्लब के मेंबर 20 रेडकॉइन के लिए प्रिवी कूपन कोड खरीद सकते हैं, जिसका इस्तेमाल PayTM इनसाइडर पर टिकट खरीदते हुए 200 रुपये डिस्काउंट पाने के लिए कर सकते हैं।

जीरो कॉस्ट टिकट लेकर भी इवेंट में शामिल हो सकते हैं। सिर्फ वे लोग जो पहले OnePlus लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे, उन्हें ट्विटर पर #IAmComingBack हैशटैग के साथ अपने पुराने इवेंट पास की एक फोटो शेयर करके स्पेशल “OG एक्सेस” पा सकते हैं।

इस इवेंट में शामिल होने वाले दुनिया के पहले लोग होंगे जो OnePlus 11 5G, Buds Pro 2 और ब्रांड के अन्य इकोसिस्टम डिवाइस को देख पाएंगे। इवेंट में शामिल होने वाले सभी लोगों को OnePlus हैम्पर मिलेगा, जिसमें मर्चेंडाइज और वाउचर शामिल होंगे। इसके अलावा 11 लकी अटेंडीज को चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus 11 5G जीतने का मौका मिलेगा। OnePlus 11 5G और चीन में लॉन्च हो चुके Buds Pro 2 भी मौके पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही वहां लोगों के पास ग्लोबल टेक इन्फ्लुएंसर्स के साथ बातचीत करने का मौका होगा। 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *