Samsung Galaxy A34 में MediaTek, Galaxy A54 में Exynos 1380 मिलेगा!, रेंडर्स लीक और डिजाइन आया सामने

Samsung ने खुलासा किया है कि वह साल 2023 का पहला ‘अनपैक्ड’ इवेंट 1 फरवरी को आयोजित करने वाला है। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल नहीं बताया है, लेकिन हम सभी को पता है कि कॉन्फ्रेंस Galaxy S23 सीरीज के लिए है।

इस इवेंट के बाद नेक्स्ट जनरेशन की गैलेक्सी ए सीरीज के लिए एक और ‘अनपैक्ड’ कॉन्फ्रेंस होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Galaxy A54 और Galaxy A34 लॉन्च करेगी। इससे पहले ही इन स्मार्टफोन्स के ऑफिशियल रेंडर में लीक हो चुके हैं।

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 के बारे में लंबे समय से पता चल रहा है। इसलिए काफी हद तक स्मार्टफोन के मेन फीचर्स और डिजाइन के बारे में पता हैं। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च के पास आने तक लीक्स सामने आ रही हैं। Evan Blass ने हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स के ऑफिशियल फ्रंट रेंडर को दिखाया है। फोटोज से पता चलता है कि Galaxy A54 सेंटर्ड पंच-होल के साथ आएगा, जबकि Galaxy A35 ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आएगा। खास बात यह है कि पहले वाले के मुकाबले में महंगा होने के बावजूद पहले में थिक बेजल हो सकते हैं। आपको बता दें कि रेंडर से लाइम कलर भी कंफर्म होता है। बताया जाता है कि फोन ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर्स में भी उपलब्ध हैं।

इन फोन पर पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरा की बात की जाए तो इनमें एक ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा, क्योंकि Samsung ने डेप्थ सेंसर हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा इनमें एक जैसा रियर डिजाइन मिलेगा, लेकिन फ्रंट डिजाइन अलग-अलग है। प्रोसेसर की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी ए34 में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि गैलेक्सी ए54 में एक Exynos 1380 SoC मिल सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *