Flipkart Big Savings Days Sale 2023 में ई-कॉमर्स साइट ने अपने कुछ ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इसमें लैपटॉप की खरीद पर कंपनी 80% तक डिस्काउंट देने की बात कह रही है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट ने स्मार्ट टीवी, किचन अप्लायंसेज और ऐसे ही दूसरे आइटम्स पर 75% तक डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर होम और किचन आईटम्स में कुछ ऑफर सिर्फ 49 रुपये से शुरू हैं। वहीं, ब्यूटी, फूड और स्पोर्ट्स कैटिगरी में कुछ ऑफर सिर्फ 99 रुपये से शुरू हैं। सेल 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह 14 जनवरी से ही शुरू होगी। यह सेल 20 जनवरी तक जारी रहेगी, ऐसा फ्लिपकार्ट की ओर से कहा गया है।
Photo Credit: Flipkart
सेल में खास समय पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रोजाना रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और दोपहर बाद 4 बजे साइट पर नए ऑफर्स रिवील किए जाएंगे। इस तरह से आप इन टाइमिंग्स को ध्यान में रखकर नए ऑफर्स सबसे पहले पा सकते हैं। यहां पर एक खास समय ये भी बताया गया है जिसमें 12PM से 10PM के बीच प्रोडक्ट्स पर सबसे सस्ता प्राइस ऑफर किया जाएगा।
Flipkart Big Savings Days Sale 2023 में अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा Citi Bank और ICICI बैंक कार्ड होल्डर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही कंपनी Pay Later (बाद में भुगतान) का ऑप्शन भी दे रही है। इसके अलावा 1000 रुपये तक के गिफ्ट कार्ड भी आप जीत सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
