Golden Globe Awards 2023 की शुरुआत हो चुकी है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर अवॉर्ड इवेंट्स में से एक माना जाता है। भारत की ओर से साउथ इंडियन सिनेमा की RRR को ‘गोल्डन ग्लोब 2023’ में नॉमिनेशन मिला है। इसके लिए पूरी टीम इवेंट में पहुंची हुई है। फिल्म के गाने Natu Natu को इस इवेंट में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है जिसके बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं जो इस उपलब्धि के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Natu Natu को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ये अवॉर्ड मिला है। गाने के कम्पोजर एमएम कीरावानी हैं। इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है। इवेंट अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में आयोजित किया जा रहा है। RRR की पूरी टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की सेरेमनी में देखा जा सकता है। RRR के कलाकार जूनियर NTR और रामचरण भी वहां मौजूद हैं। फिल्म डायरेक्टर अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ इवेंट में शिरकत करने पहुंचे हैं।
इवेंट से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। फिल्म को दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था। इसमें बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में। नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म का ईनाम तो RRR नहीं जीत सकी लेकिन बेस्ट सॉन्ग कैटिगरी में ये ईनाम इसने हासिल कर लिया। जबकि नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म अर्जेंटीना 1985 को दिया गया है।
फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म के संगीतकार कीरावानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
