Amazon Great Republic Day Sale 2023, 19 जनवरी से! स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75% तक डिस्काउंट! जानें डिटेल्स

Amazon Great Republic Day Sale 2023 की घोषणा ई कॉमर्स साइट की ओर से कर दी गई है। इसके लिए अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर एक टीजर पेज भी लाइव कर दिया गया है। अमेजन की रिपब्लिक डे सेल 2023 इस बार 19 जनवरी से शुरू होने जा रही है और यह 21 जनवरी तक चलेगी। अमेजन प्राइम मेंबर्स को सेल की एक्सेस 24 घंटे पहले यानि कि 18 जनवरी से ही उपलब्ध होगी। इस बार सेल में अमेजन ने किन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, ऑफर्स को लिस्ट किया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 

Amazon Great Republic Day Sale प्राइम मेंबर्स के लिए 18 जनवरी से शुरू है। जबकि नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 19 जनवरी से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए अपनी भारतीय  वेबसाइट पर एक टीजर पेज लाइव कर दिया है। इस बार कंपनी Apple, Samsung, OnePlus, Vivo, Realme, Oppo और Xiaomi जैसे स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट देने का वादा कर रही है। सेल Xiaomi पावर्ड है, यानि कि इस बार की सेल में Xiaomi Smartphones पर अच्छा खासा डिस्काउंट कंपनी दे सकती है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों आदि की शॉपिंग पर भी डिस्काउंट टीज किया गया है। ई-कॉमर्स साइट की ओर से स्मार्टफोन्स पर 40% तक डिस्काउंट देने की बात कही गई है जिसमें मोबाइल एक्सेसरीज भी शामिल हैं। लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर कंपनी 75% तक डिस्काउंट देने की बात कह रही है। 

Amazon Sale 2023 में SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी ने टीजर में खुलासा किया है कि सेल में ब्लॉकबस्टर डील्स, बजट बाजार, प्री-बुकिंग, 8PM डील्स और नए लॉन्च भी शामिल होंगे। मोबाइल फोन्स के लिए कंपनी ने Amazon Prime Phones Party sale की घोषणा की है जो कि प्राइम मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव है। इसमें बैंक ऑफर, डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर शामिल हैं। साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत (1000 रुपये तक) का कैशबैक भी देने की घोषणा की गई है। 

कंपनी ने कुछ ऑफर्स का खुलासा किया है जो कि स्मार्टफोन के लिए हैं। ये फोन Prime Phones Party sale सेग्मेंट के तहत लिस्ट किए गए हैं जो कि प्राइम मेंबर्स के लिए है। इसमें Xiaomi 12 Pro भी शामिल है जो कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन को सेल में 54,999 के डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा Redmi 11 prime 5G को 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि Redmi K50i को 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के तहत इन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S22 इस सेल में 52,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसके अलावा अमेजन जल्द ही अन्य ऑफर्स का खुलासा भी कर सकती है। 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *