Pathaan फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में SRK के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म के ट्रेलर की, तो जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, Pathaan का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा है। ट्रेलर के शुरुआत में जॉन अब्राहम दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म ‘आउटफिक्स एक्स’ नाम के एक प्राइवेट टेररिस्ट ग्रुप पर फोकस करती है, जो किसी मकसद के लिए नहीं केवल कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है।
ये ग्रुप भारत पर एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ट्रेलर में आगे आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी दिखाई देते हैं। शाहरुख खान की एंट्री बीच में होती है, और जाहिर है इस एंट्री को दमदार एक्शन के साथ पूरा किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान को रॉ एजेंट दिखाया गया है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगा रही हैं।
Pathaan के ट्रेलर को YRF ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से शेयर किया है, जिसे खबर लिखते समय तक 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इससे अलग, बता दें कि Pathaan पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी है। फिल्म में ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर खूब कंट्रोवर्सी हुई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में से इस गाने को हटाया जाने की मांग की जा रही है। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
