हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ कहां नहीं जा सकता, लेकिन The Khabri के रिपोर्ट्स के अनुसार शो में छोटा भाईजान अब्दू का सफर अब कुछ दिनों का ही रह गया है। वहीं ये खबर भी है कि उन्हें घर से ले जाने के लिए कोई स्पेशल आएगा। अब्दू रोजिक के चाहने वालों के लिए ये एक शॉकिंग खबर है। यह शो Colors TV और Voot Select पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
तजाकिस्तान से आया ये नन्हा मेहमान आज भारत में हर किसी के दिल पर राज करता है। 19 साल के छोटी सी उम्र में अब्दू आज एक इंटरनेशनल स्टार है। सोशल मीडिया पर भी अब्दू की बड़ी फैन फॉलोइंग है। बहुत छोटी सी उम्र में अब्दू की समझदारी उन्हें और लोगों से बिलकुल अलग बनाती है। उनकी मासूमियत का हर कोई कायल है। ऐसे में उनका इस तरह बिग बॉस से जाना दर्शकों सहित सभी को काफी खलने वाला है।
Exclusive #AbduRozik to leave #BiggBoss16 house on 12 Jan because of prior commitments, someone special will come to take him out and that will be end of journey for him
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 8, 2023
बिग बॉस 16 के घर में अब तक के उनके सफर की बात करें तो वो अभी तक दो बार कैप्टन की दावेदारी संभाल चुके हैं। वहीं कैप्टन के रूप में अब्दू ने जिस तरह घर को मैनेज किया उससे ये साबित होता है कि अब्दू वाकई इस दावेदारी के हकदार हैं। शो में साजिद खान, निम्रत कौर आहलूवालिया, सुंबुल तौकीर खान संग उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
