जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ का भारत में शानदार कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection Day 23: अवतार 2 को भारत में दिसंबर में रिलीज किया गया था। अवतार फिल्म का यह सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। विदेश में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बन चुकी अवतार: द वे ऑफ वॉटर को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसके वीकडेज के कलेक्शन में गिरावट आई थी। लेकिन फिल्म ने फिर इस हफ्ते अपनी रफ्तार पकड़ी और शनिवार को इसने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

इसके साथ ही अवतार 2 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप गन: मेवरिक को पीछे छोड़ते हुए पिछले साल रिलीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जेम्स कैमरून की अवतार दुनिया भर में 2.9 बिलियन डॉलर के कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। जिसके बाद अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर के रूप में सामने आई। 

अवतार 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 40.50 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके साथ यह एवेंजर्स एंडगेम के बाद देश में बॉक्स ऑफिस की दूसरी सबसे सबसे अधिक ओपनिंग वाली विदेशी फिल्म बन गई। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने अपने ओपनिंग डे पर 53.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में अवतार 2 ने लंबी छलांग मारी और फिल्म ने 7 जनवरी को लगभग 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अपने रिलीज के 23वें दिन भी इस तरह का परफॉर्मेंस एक बड़ी उपलब्धि है। 

इस फिल्म के विदेश में कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनिया भर में 1.5 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। इसने टॉप गन:  मेवरिक को पछाड़ दिया है। यूरोप में अवतार 2 कोविड-19 महामारी के दौर में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है, जिसने स्पाइडर-मैन: नो वे होम के कलेक्शन को पार कर लिया है। इसे इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *