उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही मुंबई दौरे पर गए थे। जिस दौरान सुनील शेट्टी ने उनसे कहा था की बॉलीवुड फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जो ये बायकॉट ट्रेंड चल रहा है उसे बंद कराने के लिए आप हम सब की मदद करें। उन्होंने ये भी कहा था की आप पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात कर इसे रुकवाने की कोशिश करें।
इस बात के कुछ ही समय बाद फिल्म को लेकर चल रहा ये बायकॉट लगातार ट्विटर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगा। इससे पहले फिल्म लाल सिंह चड्ढा जैसी कई फिल्में भी बायकॉट का शिकार हो चुकी हैं।
Dear Sunil Shetty,in Rudraksh, weren’t you villain who does evil things under influence of Rudraksh?🤨
Then in SRK’s Main Hoon Na,you were the rogue H!NDU officer who doesn’t want peace between India & P@k (great neighbours as per SRK)
Ab #BoycottBollywood ka aa gaya swaad?😂 pic.twitter.com/ubG07Tu21L
— PallaviCT (@pallavict) January 6, 2023
किंग खान की फिल्म पठान का सोशल मीडिया पर कई कारणों से बायकॉट किया जा रहा है। एक तरफ लोगों का मानना है कि इसका टाइटल ठीक नहीं है। जो धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाता है। दूसरी वजह है की इस फिल्म के एक गाना, जिसमें दीपिका ने भगवे रंग की बिकिनी पहनी थी। उनके इस ड्रेस को आपत्तिजनक कहा जा रहा है। वहीं पठान के इस गाने पर अश्लीलता फैलाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है। किंग खान इस फिल्म से सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
