अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अपने रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 40.50 करोड़ की कमाई की थी। जो अवतार 2 को भारत की ओपनिंग डे पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाता है। साल 2019 में रिलीज फिल्म एवेंजर्स एंडगेम 53.10 करोड़ की कमाई के साथ आज भी पहले नंबर पर है। डेडलाइन के अनुसार जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने अब तक 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 12505 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही अवतार 2 ने साल 2022 में रिलीज टॉप गन: मेवरिक को पीछे छोड़ दिया है।
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Avatar 2 ने यूएस मार्केट के बाहर $1.05 billion (लगभग Rs. 8,666 crore) की कमाई की है। कनाडा और यूएस में मिलाकर फिल्म ने गुरुवार तक $464 million (लगभग Rs. 3,830 crore) की कमाई की है। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई चीन में की है। चीन में फिल्म ने अभी तक $168.6 million (लगभग Rs. 1,392 crore) कमाए हैं।
भारत में इस फिल्म का अबतक कलेक्शन 354.05 करोड़ रुपये है। और अगर ये इसी तरह चलता रहा तो बहुत जल्द ही अवतार 2 आमिर खान की फिल्म दंगल के 387.78 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। साथ ही इस फिल्म के एवेंजर्स एंडगेम के 367 करोड़ के भारतीय कलेक्शन के भी पीछे छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें की 13 साल पहले अवतार रिलीज की गई थी। जिसके बाद 16 दिसंबर 2022 को अवतार 2 रिलीज किया गया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
