जियो की ओर से बताया गया है कि उसके ट्रू 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क पर अब मोटोरोला के तमाम स्मार्टफोन्स सपोर्ट करेंगे। जिन मोटो स्मार्टफोन्स में जियो के 5G नेटवर्क को इस्तेमाल किया जा सकेगा, उनमें शामिल हैं-
‘मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा’, ‘मोटोरोला एज 30 फ्यूजन’, ‘मोटोरोला एज 30′, ‘मोटो जी82 5जी’, ‘मोटोरोला एज 30 प्रो’, ‘मोटो जी71 5जी’, ‘मोटो जी51 5जी’, ‘मोटोरोला एज 20′ और ‘मोटोरोला एज 20 फ्यूजन’। इनके अलावा मोटो G62 जैसे किफायती 5G स्मार्टफोन में भी जियो का ट्रू 5जी काम करेगा।
इस बारे में मोटोरोला एशिया पैसिफिक के कार्यकारी निदेशक, प्रशांत मणि ने कहा कि मोटोरोला की रेंज बेहद व्यापक, विश्वसनीय और हाई स्पीड 5G एक्सपीरियंस देन वाली है। भारतीय कंस्यूमर्स को ट्रू 5जी देने करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मोटो के मुताबिक उसके स्मार्टफोन 5G के 13-बैंड्स को सपोर्ट करेंगे। कंपनी ने जियाे के साथ साझेदारी पर खुशी जताई है।
इस बारे में रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट, सुनील दत्त ने कहा कि हम भारत में मोटोरोला के साथ साझेदारी करके खुश हैं। इससे ट्रू 5G डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि 5G स्मार्टफोन की ताकत का एहसास सिर्फ जियो जैसे ट्रू 5G नेटवर्क पर ही किया जा सकता है। दत्त ने कहा कि मोटोरोला स्मार्टफोन्स की परफॉर्मेंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क पर पूरी तरह उभर कर सामने आएगी।
