26,901 रुपये सस्ते में खरीदें iPhone 12,  2023 में Flipkart पर धांसू डील, ऐसे उठाएं लाभ

भारत में वैसे तो इस समय iPhone 14 सीरीज आ चुकी है। मगर आप iPhone 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस समय काफी लाभ मिल सकता है, क्योंकि iPhone 13 और फिर iPhone 14 सीरीज आने के बाद आईफोन 12 की कीमत काफी कम हो चुकी है तो ऐसे में आपके लिए यह आईफोन खरीदना काफी फायदेमंद होगा। लुक में iPhone 12 काफी हद तक अपनी लेटेस्ट सीरीज जैसा ही लगता है तो ऐसे में फ्लिपकार्ट से iPhone 12  खरीदने पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं। आइए iPhone 12  पर इस डील के बारे में जानते हैं।

iPhone 12 की कीमत
ऑफर की बात की जाए तो iPhone 12 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 54,499 रुपये है। जबकि इस आईफोन को भारत में 64जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह आईफोन अपनी लॉन्च की कीमत की तुलना में 25,401 रुपये सस्ता मिल रहा है। इतना ही बल्कि यूजर्स बैंक ऑफर के जरिए कीमत को और भी ज्यादा कम कर सकते हैं।

iPhone 12 पर बैंक ऑफर
बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक छूट मिल सकती है। अगर आप IDFC FIRST क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो आप 10 प्रतिशत (1 हजार रुपये तक) छूट पा सकते हैं। वहीं IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत अधिकत 1500 रुपये का लाभ मिल रहा है। Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5%  कैशबैक मिल रहा है। UPI ट्रांजेक्शन से 250 रुपये की बचत कर सकते हैं। बैंक ऑफर लगाने के बाद आईफोन 12 महज 52,999 रुपये में आपका हो सकता है जो कि लॉन्च कीमत से 26,901 रुपये कम है।

iPhone 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 12 में 1170×2532 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस आईफोन में हेक्सा कोर Apple A14 Bionic (5 nm) दिया गया है। कैमरा के मामले में इस आईफोन में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो आईफोन में 2815mAh की बैटरी मिलती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *