Apple के इस फीचर ने चोरी हुई कार ढूंढ़ने में की मदद, जानें कैसे?

Apple द्वारा अपने iPhones में दिए जाने वाले ‘Find My’ और ‘Crash Detection’ जैसे फीचर्स ने कई लोगों की किसी न किसी तरह मदद की है। एक लेटेस्ट घटना अमेरिका के टेक्सस से रिपोर्ट हुई है, जहां टेक दिग्गज Apple के ट्रैकिंग एप्लिकेशन और सर्विस ‘फाइंड माई’ ने एक व्यक्ति की चोरी हुई कार का पता लगाने में मदद की है। इश फीचर की मदद से उसे चोरी हुई कार मिल गई।

AppleInsider की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टेक्सस शहर में एक व्यक्ति की कार चोरी हो गई थी और उसने AirPods के जरिए इस कार को ट्रैक किया। ड्वेन एरिंगटन नाम के इस व्यक्ति की कार चुराने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

रिपोर्ट बताती है कि अपनी कार चोरी हो जाने का अहसास होने पर अरिंगटन ने फाइंड माई एप्लिकेशन खोला। उसने देखा कि उसके Airpods “चोरी हुई कार में थे, जो इंटरस्टेट 35 पर एक ट्रैवल स्टॉप पर थे।”

इसके बाद वह ट्रक स्टॉप पर पहुंचा और एक एसयूवी में पांच लोगों को पाया, जिसके बाद उसने सहायता के लिए पुलिस को बुलाया। हालांकि, वे सभी SUV को लेकर वहां से भाग गए, लेकिन AppleInsider का हवाला देते हुए TOI की रिपोर्ट कहती है कि सैन एंटोनियो पुलिस ने उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पांचवां व्यक्ति एसयूवी लेकर भाग गया।

रिपोर्ट में कहा गया है, “गिरफ्तारी के कारण अरिंगटन को अपने AirPods वापस मिल गए, साथ ही पुलिस ने उसकी चोरी की गई कार को भी बरामद कर लिया।”

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *