मुंबई।भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था पर आधारित बॉलीवुड फिल्म एजुकेशन द टेरर ? का ट्रैलर और म्यूजिक बी4यू मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।साथ ही फिल्म का म्यूजिक भी जारी किया गया हैं।वहीं फिल्म आगामी 3 फरवरी को बिहार झारखंड बंगाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।विश्वा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म के निर्देशक जितेंद्र जैश का कहना हैं कि यह फिल्म नहीं बल्कि एक क्रांति हैं।उन्होंने सीमित बजट में दर्शकों को एक अच्छी मनोरंजक और सामाजिक फिल्म देने का प्रयास किया हैं।फिल्म की कहानी शिक्षा माफिया पर आधारित हैं।जिसकी झलक ट्रैलर में देखा जा सकता हैं।इस फिल्म के माध्यम से बिहार के शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्ट व्यवस्था को उजागर करने का एक प्रयास निर्देशक जितेंद्र जैस ने किया हैं।
इस फिल्म के प्रमुख रूप से विक्की शान, रजा मुराद, अली खान,बीरबल जी, शादाब रहबर खान, श्रवण कुमार, शिखा पूजा, नीतू पंचौरी, कुमार आर्यन, धर्मेंद्र धरम, संजय सारथी, जितेंद्र बिहारी, पिंकी सिंह, रूपा सिंह, शकील खान, स्वीटी वर्मा, राधा पटेल सहित अन्य ने अभिनय किया हैं। जबकि,फिल्म के निर्माता विक्की विश्वकर्मा व श्रवण कुमार,निर्देशक व कोरियोग्राफर जितेंद्र जैश,लेखक ब्रजेश पाठक,डीओपी राजू रंजन व जय राणा,मेकअप आर्टिस्ट कपिल सिंह व संदीप सोनी,आर्ट डायरेक्टर डीएन मौर्य,एक्यूपमेंट उपेंद्र कुमार और मुकेश कुमार, प्रोडक्शन मैनेजर विमलेश कुमार हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *