Citroen C3 और C5 हुई 50 हजार रुपये महंगी, मार्केट में जल्द लॉन्च होगी eC3 इलेक्ट्रिक कार

फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen ने Citroen C3 हैचबैक और Citroen C5 एयरक्रॉस एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी, 2023 से लागू हो गई हैं। अगर आप Citroen C3 हैचबैक को खरीदने का प्लान कर रहे थे तो अब आपको यह भारत में 27,500 रुपये तक महंगी मिलेगी, वहीं Citroen C5 के लिए 50 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे।

Citroen C3 कितनी हुई महंगी
Citroen C3 के टर्बो-पेट्रोल मॉडल की कीमत में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। Citroen C3 के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मॉडल की कीमत में 27,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Citroen C5 कितनी हुई महंगी
Citroen C5 शाइन ड्यूल टोन स्टैंडर्ड सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत अब 50,000 रुपये महंगी हो गई है। इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत अब 37.17 लाख रुपये है।

Citroen India ने हाल ही में ऐलान किया था कि C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन को Citroen eC3 बताया जाएगा। यह भारत में कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार और तीसरा मॉडल होगा। जनवरी 2023 के मध्य में इलेक्ट्रिक हैचबैक को पेश किया जाएगा। वहीं यह कार फरवरी 2023 की शुरुआत में लॉन्च होगी।

C3 इलेक्ट्रिक की बात करें तो इस कार को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया था। सड़क पर नजर आई कार के फ्रंट फेंडर को छुपाया गया था और ऐसा लगता है कि यह चार्जिंग पोर्ट को कवर कर रहा है। EV साइड प्रोफाइल के तौर पर ICE C3 पर बेस्ड होगी और डिजाइन एलिमेंट ICE जैसे समान दिखते हैं। हालांकि उम्मीद है कि Citroen सामान्य मॉडल से कुछ डिजाइन में अंतर के साथ आएगी।

पावरट्रेन और बैटरी की बात करें तो यह कई बैटरी ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 30.2 kWh का बैटरी पैक होगा जो 86 bhp की पावर और 143 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह फुल चार्जिंग के बाद करीब 250 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकता है।

अन्य बैटरी पैक में 350 किमी से ज्यादा की WLTP क्लेम रेंज के साथ ग्लोबल 50kWh बैटरी पैक है, जो Peugeot e-208 में मौजूद है जो उसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। EV एक इलेक्ट्रिक मोटर पर बेस्ड होगी जो कि 136 bhp की पावर और 260Nm का टार्क जनरेट करता है।

भारत में लॉन्च होने पर Citroen EV का मुकाबला Tata Tiago EV और Tigor EV से होगा। क्योंकि ICE C3 की एक्स-शोरूम कीमत 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये के बीच है। वहीं कॉम्पैक्ट हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 10 लाख रुपये के करीब होने वाली है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *