इन 16 OnePlus स्मार्टफोन को मिल गया है 5G सपोर्ट, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है और अब स्मार्टफोन ब्रांड्स इस नेक्स्ट जनरेशन हाई-स्पीड सेलुलर नेटवर्क के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन को अपडेट के जरिए तैयार कर रहे हैं। लेटेस्ट घोषणा चाइनीज ब्रांड OnePlus की ओर से आई है, जिसने जानकारी दी है कि 2020 के बाद लॉन्च हुए OnePlus स्मार्टफोन्स अब भारत में 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इसमें Airtel और Jio दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा दी जाने वाली 5G सर्विस शामिल हैं। 

OnePlus ने घोषणा की है कि कंपनी द्वारा 2020 के बाद से लॉन्च किए गए सभी 5G कंपैटिबल स्मार्टफोन अब Jio और Airtel की 5G सर्विस को सपोर्ट करेंगे। दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपनी 5G सर्विस की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में की थी और अभी इसे धीरे-धीरे देश के सभी क्षेत्रों में फैलाना बाकी है। दोनों ऑपरेटर्स ने फिलहाल इस सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में रोलआउट किया है।

OnePlus यूजर्स के लिए अब खुशखबरी है कि उनके 5G स्मार्टफोन (2020 के बाद लॉन्च हुए) अब 5G नेटवर्क सपोर्ट करेंगे, लेकिन 5G का लुत्फ उठाने के लिए उनका 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मौजूद होना जरूरी होगा। यह भी ध्यान देना होगा कि वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपना 5G नेटवर्क शुरू नहीं किया है, इसलिए OnePlus ks 5G फोन पर Vi सिम चलाने वालों को फिलहाल 5G सुविधा नहीं मिलेगी।

OnePlus का कहना है कि उसने अपने डिवाइस पर 5G को सपोर्ट और अनलॉक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ काम किया है। अच्छी बात यह है कि Nord ब्रांडिंग स्मार्टफोन पर भी 5G सपोर्ट शुरू हो चुका है, जिसमें OnePlus Nord, Nord 2, Nord 2T, Nord CE, Nord CE 2 और Nord CE 2 Lite शामिल हैं। इसके अलावा, सपोर्टेड डिवाइस में फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro, 10T और 10R के साथ-साथ OnePlus 9 Pro, 9, 9RT, 9R, OnePlus 8, 8 Pro और 8T भी शामिल हैं।

OnePlus India के CEO और वनप्लस इंडिया रीजन के प्रमुख नवनीत नाकरा ने प्रेस बयान में कहा, “हम अपने भारतीय समुदाय के लिए परिवर्तनकारी 5जी तकनीक लाने के लिए भारत के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ हाथ मिलाने के लिए रोमांचित हैं।” आगे यह भी कहा गया है कि, “हमारे भविष्य के लिए तैयार स्मार्टफोन हमारे दूरसंचार भागीदारों द्वारा पेश की जाने वाली बेहतर 5जी नेटवर्क क्षमताओं के साथ मिलकर हमारे उपयोगकर्ताओं को निर्बाध टेक्नोलॉजी के साथ सशक्त बनाएंगे।”

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *