मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 ने 16 दिसंबर को रिलीज के दिन 40.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी। पहले नंबर पर एवेंजर्स एंडगेम (2019) फिल्म आती है। उस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
बात करें अवतार 2 के न्यू ईयर ईव कलेक्शन की तो 31 दिसंबर को इसने 12.50 करोड़ रुपये का बिजनेज किया है। इस फिल्म ने 1 जनवरी को 17 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह यह फिल्म अपनी रिलीज के 17 दिन बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है।
भारत में फिल्म ने अब तक तकरीबन 333 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स की अनुसार अगर फिल्म का इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा तो जल्द ये फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का 367 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
13 साल पहले फिल्म अवतार रिलीज की गई थी, जिसको दुनिया भर के दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब इसके सीक्वल को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सुली फैमली की कहानी को दिखाया गया है। इसमें जेक, नेयतिरी और उसके बच्चे हैं। फिल्म पूरी तरह से आपसी प्रेम और परिवार की सुरक्षा को दिखाती है। जेम्स कैमरून द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सैम वॉशिंगटन, जो सल्दाना, सिगोर्नी वीवर, स्टेफन लैंग, केट विंसलेट अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।
