600 Km रेंज और 160 Kmph टॉप स्पीड वाली हाइड्रोन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च!

हाइड्रोजन पर चलने वाली कार या थ्री-व्हीलर के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन अब कई देश हाइड्रोजन पर चलने वाली ट्रेन पर काम कर रहे हैं। पिछले साल अगस्त में जर्मनी ने दुनिया की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन को लॉन्च किया था और अब, चीन के पास भी हाइड्रोजन से पावर लेने वाली ट्रेन है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में इस ट्रेन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह ट्रेन 160 Kmph की स्पीड पर दौड़ सकती है और इसकी रेंज 600 Km बताई गई है।

Rushlane के अनुसार, 28 दिसंबर 2022 को, चीन की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन को शिनजिन में चेंगदू स्थित सीआरआरसी प्रोडक्शन फैसेलिटी बनाया जाएगा। ट्रेन को नवंबर 2022 में 5वें चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो (CIIE) के ऑटोमोबाइल एक्स्पो में दिखाया गया था। इसे CRRC चांगचुन रेलवे कंपनी और चेंगदू रेल ट्रांजिट द्वारा साथ मिलकर विकसित किया गया है।

रिपोर्ट बताती है कि ट्रेन में हाइड्रोजन पावर का एक बिल्ड इन सिस्टम शामिल है, जिसकी बदलौत इसकी रेंज 600 किलोमीटर हो जाती है और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा बताई गई है। रिपोर्ट आगे बताती है कि 500 किलोमीटर के रूट पर टॉप स्पीड पर चलने पर ये ट्रेन प्रति वर्ष 10,000 किलोग्राम से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में सक्षम होगी। 

चीन की हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की क्षमता कथित तौर पर 1,502 यात्रियों की है और यह ऑटोमैटिक वेक अप, स्टार्ट/स्टॉप और डिपो में वापसी की लेटेस्ट सुविधाओं के साथ आती है। इसमें इंटेलिजेंट मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।

हाइड्रोजन पर काम करने वाले इंजन दुनिया का भविष्य प्रतीत होते हैं। जर्मनी और चीन ही नहीं, भारत भी इस क्षेत्र में पहला कदम बढ़ा चुका है। भारत इस साल अपनी पहली घरेलू निर्मित, हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ‘वंदे मेट्रो’ नाम की ट्रेन 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई ट्रेनों की जगह लेगी। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित ये हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू होगी और इसका डिजाइन इस साल मई या जून तक पूरा होने सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *